फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Protest Latest News Police stopped tractor rally of farmers in Agra

Farmers Protest: आगरा में पुलिस ने रोकी किसानों की ट्रैक्टर रैली, भाकियू जिलाध्यक्ष नजरबंद

Sun, 24 Jan 2021 08:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Jan 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers Protest Latest News Police stopped tractor rally of farmers in Agra
आगरा: ट्रैक्टर पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

किसानों के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के एलान पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आगरा जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। किसान नेताओं पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने शनिवार को गांव गढ़ी वृंदावन में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया को घर में नजरबंद कर दिया। उधर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात से ही पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव गढ़ी वृंदावन में पहुंच गई। ट्रैक्टर रैली को गांव में ही रोक दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष को घर में नजरबंद कर दिया गया है। रैली में शामिल होने के लिए कई किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का एलान किया है। भाकियू ने बुधवार को बरौली अहीर के पलावली स्थित किसान भवन पर पंचायत कर किसानों को 23 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान किया था। इसी कड़ी में किसान ट्रैक्टर से दिल्ली जाने की तैयारी में थे। उससे पहले ही पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को गांवों में ही रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली निकालने के आव्हान पर शुक्रवार रात से ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद प्रदीप कुमार ने बताया कि किसानों ने लखनऊ से ट्रैक्टर रैली निकालने का आह्वान किया है। इसी को लेकर एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उधर, शनिवार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला महामंत्री राजेश शर्मा को दिल्ली जाने की सूचना पर पुलिस ने उनके पैतृक गांव गढ़ी गुसांई में नजरबंद कर दिया। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed