{"_id":"616175788ebc3e05f212534f","slug":"farmers-protest-due-to-non-availability-of-dap-fertilizer-in-govardhan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन में डीएपी खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश, जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन में डीएपी खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश, जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी
Sat, 09 Oct 2021 04:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:26 PM IST
सार
गोवर्धन में सहकारी समिति पर डीएपी खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सचिव पर खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में सहकारी समिति पर किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। शनिवार को किसानों ने सहकारी समिति पर जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। किसानों का कहना है कि खेत सरसों और आलू की बुवाई के लिए तैयार पड़े हैं, लेकिन डीएपी न मिलने से बुवाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को कई किसान गोवर्धन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे। वहां 250 बोरा डीएपी का स्टॉक था। वह स्टॉक किसानों को वितरण नहीं कराया गया। इससे आक्रोशित किसानों ने डीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आगरा: कृषि अधिकारी ने स्टिंग कर पकड़ी खाद की कालाबाजारी, विक्रेता के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन
समिति सचिव को खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। खाद वितरण होता कि उससे पहले वहां किसानों ने हंगामा कर दिया। सचिव ने खाद देने से इनकार कर दिया। किसान इधर से उधर भटक कर वापस चले गए। अब उन्हें समय रहते डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं होती है तो सरसों और आलू की बुवाई प्रभावित होगी।
निजी दुकानों पर महंगी है डीएपी
किसानों का कहना है कि बाजार में निजी दुकानों पर डीएपी खाद है, लेकिन महंगे दाम में खरीदने के लिए उनके पास इतना बजट नहीं है। डीएपी न मिलने से सरसों व आलू की बुवाई प्रभावित होने के कगार पर है।
किसान लोकेंद्र चौधरी ने सचिव पर डीएपी खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए बताया कि दो दिन पूर्व सचिव ने 67 बोरा की कालाबाजारी की थी। प्रदर्शन के दौरान हरवीर सिंह, होशियार, सिंह, बीरपाल, बलवीर सिंह, शंकर लाल, छोटू, दीपक, राधेश्याम आदि किसान मौजूद थे।
गोवर्धन सहकारी समिति की सचिव राधा ने बताया कि सोसायटी पर 250 बोरा डीएपी खाद है। किसानों की संख्या ज्यादा है। इसलिए खाद वितरण नहीं किया गया है।