फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers, laborers and common people should support Congress in saving the Constitution.

Agra News: संविधान बचाने में किसान, मजदूर, आमजन दें कांग्रेस का साथ

Sun, 01 Feb 2026 03:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers, laborers and common people should support Congress in saving the Constitution.
मंच पर बैठे कांग्रेसी और उप​स्थित भीड़
किरावली। नगर के रामवीर क्रीडा स्थल पर शनिवार को कांग्रेस ने संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजयराय ने कहा कि लोगों से केंद्र और प्रदेश सरकार को मिटाने का काम करने का आह्वान किया। कहा हम शंकराचार्य का सम्मान करते हैं, सरकार वाले प्रमाण मांग रहे हैं। अन्य नेताओं ने किसान, मजदूर और आमजन से संविधान बचाने में कांग्रेस का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार में बैठे लोग किसानों का हक मार रहे हैं। मिलों से चंदा ले रहे हैं। चांदी का भाव आसमान छू रहा है एक ही दिन में एक लाख घटा दिया। ये खेला कर रहे हैं। इससे व्यापारी और हर वर्ग का आदमी परेशान हैं। राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने ही किसानों को लोन माफ किया था। बताया कि देश में 387 बड़ी घटनाएं हुई सिर्फ कांग्रेस ने ही पीड़ितों की मदद की।
विज्ञापन

इससे पहले किसान नेता मुकेश डांगुर एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। हरियाणा से आये डांगुर खाप के सुशील डागुर ने अपनी टीम के साथ किसान नेता मुकेश डांगुर का पगड़ी बांधकर सम्मान किया।अध्यक्षता अशोक इंदौलिया और संचालन पवन शर्मा ने किया। मौके पर तौकीर आलम, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, ओमवीर यादव, मक्खन लाल, डॉ. मधुरिमा शर्मा, ओमप्रकाश कुशवाह, राम टंडन, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, नरेश सिकरवार, हेमंत चाहर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव, कद्दावर किसान नेता को कराया पार्टी में शामिल
किरावली। कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन किसान सेना प्रमुख मुकेश डांगुर किसान, मजदूर और अन्य समर्थकों के साथ ट्रैक्टर और गाड़ियो से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। चर्चा रही कि किसान नेता को पार्टी में शामिल करके कांग्रेस ने वर्ष 2027 के लिए फतेहपुर सीकरी की सियासी पिच पर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस में शामिल होने वालों में रालोद के राष्ट्रीय सचिव कप्तान भगोर, ओमप्रकाश कुशवाह, सियाराम जाटव, लाला प्रधान आदि शामिल रहे। किसान नेता मुकेश डांगुर पूर्व में शिक्षक नेता रहे हैं। वे नौकरी से इस्तीफा रालोद और फिर 2024 भाजपा में चले गए थे। बाद में उन्होंने किसान सेना बना ली थी। इस मौके पर नत्थन, सदन सिंह इंदौलिया, बच्चू सिंह इंदौलिया, मुरारी प्रधान, राधेश्याम भगत, तोरन सिंह बोहरा, चंदन प्रधान, घनश्याम सोलंकी आदि रहे। संवाद

मंच पर बैठे कांग्रेसी और उपस्थित भीड़

मंच पर बैठे कांग्रेसी और उपस्थित भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed