फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers gheraoed and demonstrated at Naviganj toll plaza

Agra News: नवीगंज टोल प्लाजा पर किसानों ने घेराव कर प्रदर्शन किया

Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers gheraoed and demonstrated at Naviganj toll plaza
बेवर।
विज्ञापन

जीटी रोड पर नवीगंज के निकट तरावादेव टोल प्लाजा पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्र्रीय महासचिव और कन्नौज जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। टोल प्लाजा प्रबंधक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर टोल पुन: शुरू किया गया।

रविवार को दोपहर दो बजे भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्र्रीय महासचिव शीलेश दुबे और कन्नौज जिले के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला पदाधिकारियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में प्रदर्शन किया। राष्ट्र्रीय महासचिव शीलेश दुबे ने कहा कि शनिवार को एटा से कानपुर जा रहे यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह के साथ टोल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। आये दिन अन्य पदाधिकारियों के साथ भी टोलकर्मी अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नवीगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर मौके पर पहुंच गए। बाद में हुई वार्ता में तय किया गया कि वाहन में भारतीय किसान यूनियन (किसान) की पट्टी और झंडा लगा होना जरूरी है। साथ ही पहचान पत्र भी होना चाहिए। तभी गाड़ी टोल पर पास हो पाएगी। टोल पर मैसेज उसी गाड़ी के लिए किया जाएगा जिस पर यूनियन का झंडा और पट्टी होगी। दोनों पक्षों में आपसी सहमति के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई फर्जी लोग खुद को किसान यूनियन का बताकर प्लाजा कर्मियों पर दबाव बनाते हैंं। इससे परेशानी होती है। व्यवस्थित ढंग से निकलें तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। वाहन पर यूनियन की पूरी पट्टी लगी हो तथा संबंधित के पास परिचय पत्र भी हो। प्रवीन सिंह टोल प्लाजा प्रबंधक



नवीगंज टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधक किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ आये दिन अभद्र व्यवहार कर रहा था। जिसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। शनिवार को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया था। रविवार को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रबंधक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने पर आपसी सहमति बन गई है। शीलेश दुबे, राष्ट्र्रीय महासचिव भाकियू (किसान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed