Agra: डीएपी खाद के लिए किसान लगा रहे चक्कर, सहकारी समितियों पर लग रही लंबी कतार
इन दिनों गेहूं और आलू की बुवाई का समय चल रहा है। किसानों को डीएपी खाद के लिए लगातार सहकारी समितियों गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मगर उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में सहकारी समितियों पर डीएपी खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है। पिनाहट के अरनोटा मार्ग स्थित सहकारी समिति बीज गोदाम पर शुक्रवार को खाद लेने के लिए आए किसान दिनभर लाइन में खड़े रहे। समिति कर्मचारियों द्वारा खाद वितरित की गई। वहीं कुछ किसान बिना खाद लिए मायूस वापस हो गए। किसानों ने समिति कर्मचारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
इन दिनों गेहूं और आलू की बुवाई का समय चल रहा है। किसानों को डीएपी खाद के लिए लगातार सहकारी समितियों गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मगर उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बाजार में खाद की दुकानों पर कीमत से ऊंची रेट पर खाद बिक्री हो रही है। जिसके चलते किसान परेशान हैं।
शुक्रवार को अरनोटा मार्ग स्थित सहकारी समिति बीज गोदाम पर डीएपी खाद लेने के लिए भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में लगना पड़ा। कुछ किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
समिति के कर्मचारियों पर लगाया यह आरोप
किसान बुध सिंह, गजेंद्र सिंह, राम किशोर, किशनपाल आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि समिति पर खाद लेने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। समिति के कर्मचारियों ने अपने चहेतों को खाद और अधिक शुल्क देने वाले किसानों को डीएपी खाद वितरण की जा रही है। किसानों ने कृषि विभाग अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप एवं किसानों को ठीक से खाद वितरण कराने की मांग की है।
सहकारी समितियों पर पहुंची डीएपी
जिले में 3750 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों और केंद्रों पर पहुंचा दी गई। शुक्रवार को इन केंद्रों से डीएपी किसानों को वितरित की गई। किसान आलू, गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी का इंतजार कर रहे हैं। अक्तूबर और नवंबर के लिए निर्धारित 37 हजार मीट्रिक टन डीएपी के सापेक्ष किसानों को महज 13 हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध कराई गई। इससे किसानों को परेशान होना पड़ा।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डीएपी को सहकारी समिति और इफको केंद्रों पर पहुंचा दिया गया है। किसान इसे प्राप्त कर सकते हैं। एक हफ्ते बाद एक और रैक आने वाली है।