{"_id":"61ae4c446ff2bd22af09f6a8","slug":"farmers-faces-blossomed-light-rain-benefits-the-crop-tundla-news-agr5170355119","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के चेहरे खिले, हल्की बारिश से फसल को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के चेहरे खिले, हल्की बारिश से फसल को लाभ
विज्ञापन

टूंडला। सोमवार सुबह चारों तरफ कोहरे छाया हुआ था। जब तक कोहरा छठा तब तक बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम का पहला कोहरा सोमवार को देखने को मिला। काफी देर तक कोहरा छाया रहा। हालांकि कोहरे के बीच सर्दी नहीं थी। धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा तो बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने के चलते सोमवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बूूंदाबांदी होने के बाद मौसम सर्द हो गया। इसके चलते लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकले। बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही कैद रहे। इधर मौसम के बदले मिजाज के बीच बूंदाबांदी होने से किसान काफी खुश नजर आए। किसान पुष्पेद्र उपाध्याय, अमर सिंह सोलंकी, ठंडीराम यादव और दलवीर सिंह राजपूत ने बताया कि बूंदाबांदी से किसानों की गेहूं, सरसों, आलू आदि की फसल को लाभ मिलेगा। एक दो दिन में बारिश हो जाए तो बहुत अच्छा रहेगा।