Agra: फतेहपुर सीकरी में नकली खाद बेचने पर किसानों ने किया हंगामा, कृषक रक्षा केंद्र प्रभारी से हाथापाई
किसानों ने बताया कि चार सितंबर को केंद्र से सैकड़ों किसानों को डीएपी खाद बेची गई थी। फसल में छिड़काव के बाद उन्हें पता चला कि खाद नकली थी। शनिवार को विधायक के साथ किसान केंद्र पर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के नवीन मंडी स्थल के सामने स्थित पीसीएफ के कृषक रक्षा केंद्र पर नकली खाद दिए जाने पर शनिवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। केंद्र प्रभारी से हाथापाई भी की। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल, एडीएम, एआर कोऑपरेटिव और पीसीएफ के जिला प्रबंधक मौके पर पहुंचे। नकली खाद का नमूना लिया गया। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
किसानों ने बताया कि चार सितंबर को केंद्र से सैकड़ों किसानों को डीएपी खाद बेची गई थी। फसल में छिड़काव के बाद उन्हें पता चला कि खाद नकली थी। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक चौधरी बाबूलाल से की। इस पर विधायक शनिवार वे केंद्र पर पहुंचे। उन्हें देखते ही किसानों ने केंद्र प्रभारी पर नकली खाद बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
खाद का नमूना जांच के लिए भेजा
कुछ लोगों ने केंद्र प्रभारी के साथ हाथापाई भी कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विधायक ने नकली खाद बिक्री की सूचना अफसरों को दी। इस पर एडीएम अजय कुमार सिंह, एआर कोऑपरेटिव रविंद्र कुमार, पीसीएफ के जिला प्रबंधक अजय कुमार, जिला पादप रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह आदि पहुंचे। केंद्र से खरीदी गई खाद का नमूना जिला पादप रक्षा अधिकारी ने जांच के लिए भेजा।
किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ दी तहरीर
केंद्र प्रभारी को लेकर थाने आए और कड़ाई से पूछताछ की। बताया जाता है कि केंद्र प्रभारी ने स्थानीय कुछ दबंगों के सहयोग से नकली खाद बिक्री करने की हामी भरी। पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी शांति प्रसाद के खिलाफ किसान पुष्पेंद्र, संजय सिंह के पत्रों को संलग्न करते हुए नकली खाद बेचे जाने के संबंध में तहरीर दी।अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस केंद्र पर बेची गई नकली खाद की सैंपलिंग कराई गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि किसानों को नकली खाद बेचे जाने की सूचना पर अधिकारियों के साथ यहां आए थे। केंद्र प्रभारी कई वर्षों से मिलीभगत कर नकली खाद बेच रहा है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।