फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers created ruckus for DAP fertilizer

डीएपी खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus for DAP fertilizer
बरहन , उर्वरक सहकारी समिति उस्मानुपर पर हंगामा करते हुये किसान - फोटो : Agra Dehat
बरहन/फतेहाबाद। डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने मंगलवार को आंवलखेडा क्षेत्र की सहकारी समिति उस्मानपुर में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने समझाकर शांत कराया। उन्हें ज्ञापन देकर किसानों ने खाद मुहैया करवाने की मांग की। वहीं फतेहाबाद में दुकान पर अधिक कीमत वसूले जाने पर हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी रेट पर खाद की बिक्री करवाई।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों और किसानों ने एसडीएम को बताया कि समिचियों में खाद नहीं मिलने से उन्हें बाजार में 12 सौ रुपये के बजाय 1600 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी खरीदनी पड़ रही है। किसानों ने समितियों से खाद की कालाबाजारी होने का भी आरोप लगाया। मौके पर भाकियू (भानु ) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बच्चू सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव महाराज सिंह चौहान, बॉबी यादव, धर्मवीर सिंह, रूपेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, हेमंत राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं फतेहाबाद में विनीत खाद भंडार पर खाद की अधिक कीमत वसूले जाने पर किसानों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों ने बताया कि दुकानदार 12 सौ के बजाय 1650 रुपये प्रति बोरी में बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस ने मौजूद रहकर सरकारी रेट पर खाद की बिक्री करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed