फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmers cordon the collectrate

किसानों ने कलक्ट्रेट घेरकर किया हंगामा

Mon, 01 Jul 2019 08:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
farmers cordon the collectrate
मथुरा। कलक्ट्रेट में सोमवार को किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। डीएम कक्ष के बाहर किसान धरने पर बैठ गए। नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इससे कार्यालयकर्मी और सुरक्षाकर्मियों में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों का आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन

सोमवार को 11 सूत्री मांगपत्र लेकर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान कलक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीएम कार्यालय के बाहर डेरा डाल दिया। इससे पहले कि डीएम से उनकी मुलाकात होती डीएम की गाड़ी परिसर से बाहर निकल गई। यह देख किसान डीएम के कक्ष के बाहर धरने पर बैठे गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। तत्काल ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जहां डीएम के रुख पर किसानों ने आक्रोश जताया। काफी देर समझाने के बाद दोनों ने किसानों को किसी तरह मनाया।
जिसके बाद किसानों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को खुले में घूम रहे जानवरों से बर्बाद हो रही फसल, नौहझील ब्लॉक में अग्निशमन की गाड़ी, जरारा रजवहा की सफाई, अजवार पोखर में डेयरी के पानी से हो रही दुर्गंध, नालों की सफाई, नौहझील ग्राम पंचायत के प्रधान का मेला क्षेत्र पर अतिक्रमण, कानून व्यवस्था, स्वच्छता मिशन में घपले, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन उन्हें दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से की पोखर पर कब्जे की शिकायत
मथुरा। गांव ओल में धर्मपुरा रोड स्थित पोखर पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत सोमवार को ग्रामीणों ने डीएम से की। कहा कि गांव में एक मात्र पोखर है, जिस पर भू-माफिया काबिज हो रहे हैं। इसमें ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व कर्मियों की भी मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed