फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers coming after selling wheat from mandi got their pocket cut in mainpuri

मैनपुरी में दो वारदात: मंडी से गेहूं बेचकर आ रहे किसान की 6 महीने की कमाई ले गए शातिर, बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल 

Tue, 10 May 2022 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 04:30 PM IST
सार

मैनपुरी में आज दो वारदात सामने आई हैं। पहली घटना में ई-रिक्शा से जा रहे किसान की शातिरों ने जेब काट ली। किसान की जेब में दो लाख रुपये रखे थे। वहीं दूसरी घटना में अपाचे सवार बदमाशों ने  युवक का मोबाइल छीन लिया।

विज्ञापन
Farmers coming after selling wheat from mandi got their pocket cut in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में मंडी से दो लाख रुपये का कैश लेकर भांवत चौराहा आ रहे एक किसान की ई-रिक्शा में जेब काट ली गई। जानकारी होने के बाद किसान ने रिक्शा चालक और पास बैठे दो संदिग्धों की काफी तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन

गायब हो गए दो संदिग्ध 

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी किसान मेघ सिंह ने मंगलवार को शहर स्थित नवीन मंडी में गेहूं बिक्री की थी। आढ़ती से दो लाख रुपये लेने के बाद वह भांवत चौराह पर एक व्यक्ति को कैश देने के लिए ई-रिक्शा में बैठ कर आ रहे थे। तभी बिछिया रोड के पास ई-रिक्शा में दो युवक और बैठ गए। ई-रिक्शा जब भांवत चौराहा पर रुका तो पास बैठे दोनों युवक तेजी के साथ वहां से चले गए। शक होने पर मेघ सिंह ने अपनी जेब देखी तो वह कटी थी। जेब से दो लाख रुपये भी गायब थे।

विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर

परेशान किसान ने काफी देर तक रिक्शा चालक व पास बैठे युवकों की तलाश की, लेकिन किसी का पता नहीं लग सका। परेशान होकर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने छीना युवक का मोबाइल

 कुरावली जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की दोपहर अपाचे सवार बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल छीन लिया। जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज क्षेत्र निवासी रज्जाक अली सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में कस्बा कुरावली गया था। मंगलवार की दोपहर वह बाइक से वापस घर के लिए लौट रहा था। वह जब थाना बिछवां क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग पर पहुंचा, तभी फर्दपुर जाने वाले मार्ग से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। रज्जाक ने गांव अंजनी तक दोनों का पीछा भी किया, लेकिन इसके बाद बदमाश नजरों से ओझल हो गए। पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed