फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer upset due to destitute cattle

आगरा: बेसहारा गोवंश से किसान परेशान

Wed, 08 Feb 2023 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Feb 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer upset due to destitute cattle
मैनपुरी।
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश किसानों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। बेसहारा गोवंश खेतोंं में घुसकर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। किसान रातभर जागकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन को बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भिजवाना चाहिए।
किसानों के लिए बेसहारा गोवंश सबसे बड़ी समस्या हैं। किसानों की फसलों में बेसहारा गोवंश से हो रहे नुकसान को लेकर किसान संगठन कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुके हैं। किशनी तहसील में भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारी धरना तक दे चुके हैं। किसानों का कहना है कि अधिकारी किसानों की समसयाओं पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। हालत यह है कि किसान रातभर जागकर अपने खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। बेसहारा गोवंश जब हमलावर होते हैं तो किसानों को चोटिल तक कर देते हैं। किसानों की जरा सी चूक होने पर बेसहारा गोवंश खेतों को नष्ट कर देते हैं। जिले भर में बेसहारा गोवंश की समस्या है। जिसका निदान नहीं किया जा रहा है। किसानों के ज्ञापनों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


बेसहारा गोवंश खेतों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान हो रहा है। खेतों में खड़ी फसल की रखवाली करने के लिए किसानों को रात भर जागना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदू निसार, कोसमा

खेतों में झुंड के रूप में आने वाले बेसहारा गोवंश अक्सर हमलावर हो जाते हैं। इससे किसान चोटिल तक हो जाते हैं। बेसहारा गोवंश से किसानों को निजात दिलाने के लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

सुखदेव, चापरी

बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में भेजे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके हैं। अब बेसहारा गोवंश को अभियान चलाकर गोशालाओं में भेजा जाएगा।
रामजी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed