फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Union Tikait submitted a memorandum regarding negligence in paddy procurement.

Agra News: धान खरीद में अनदेखी पर किसान यूनियन टिकैत ने दिया ज्ञापन

Sat, 15 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer Union Tikait submitted a memorandum regarding negligence in paddy procurement.
फोटो27सहावर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन कार्यकर्ता। स्रोत:विज्ञ​​प्ति
सहावर। तहसील में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

संगठन ने आरोप लगाया कि जनपद के जिला धान क्रय केंद्रों पर वास्तविक किसानों से धान, मक्का और बाजरा की खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपनी उपज लेकर लगातार चक्कर लगा रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्रों के प्रभारी और माफिया की मिलीभगत से व्यापारियों की फसल खरीदी जा रही है। कागजों के सत्यापन के नाम पर भी किसानों को कार्यालयों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इससे उनका समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रशासन से मांग की है कि सभी धान क्रय केंद्रों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और किसानों की फसल का उचित मूल्य व समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर नाथूराम, योगेंद्र पाल, मोर पाल, डालचंद, पुष्पेंद्र कुमार, कालीचरण, दूरबीन सिंह, राकेश कुमार, दया प्रसाद आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed