{"_id":"66d291d92e471c746d0a642b","slug":"farmer-sleeping-on-cot-woke-up-due-to-a-noise-dreaded-one-was-in-front-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: चारपाई पर सो रहा था किसान, आहट से जाग गया...नीचे देखा तो खड़े हो गए रोंगटे; सामने था खूंखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चारपाई पर सो रहा था किसान, आहट से जाग गया...नीचे देखा तो खड़े हो गए रोंगटे; सामने था खूंखार
Sat, 31 Aug 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 31 Aug 2024 09:15 AM IST
सार
कासगंज के निजामपुर गांव में किसान अपने घर में चारपाई पर सो रहा था। आहट से उसकी आंख खुल गई। जब चारपाई से नीचे उसकी नजर गई, तो पसीने छूट गए।
विज्ञापन
खूंखार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में शिव के मकान में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ के घर में घुसने की पर गांव में कौतूहल मच गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने गांव में पंहुचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव निजामपुर निवासी ग्रामीण बीटू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे मगरमच्छ खेत से निकाल कर शिव सिंह के मकान में घुस गया। उस समय शिव सिंह अपने घर में सोया हुआ था। मगरमच्छ की आहट सुनकर वह जाग गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसकी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर मगरमच्छ के गांव में होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद वहां वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ भटीकरा-निजामपुर माइनर से निकाल कर खेतों में आया है, उसके बाद घर में घुस गया है।