फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer shot dead who returning from the farm at night in kasganj

Kasganj News: खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 06 Sep 2022 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 05:37 PM IST
सार

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र में सोमवार की रात एक किसान की हत्या कर दी। घात लगाए बैठे पिता-पुत्र ने उसे गोली मारी है। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। 

विज्ञापन
farmer shot dead who returning from the farm at night in kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब सवा 11 बजे भूपेंद्र (45) पुत्र अमर सिंह अपने साथी सुरेंद्र निवासी गांव डुंडरा के साथ खेत पर पानी लगाकर घर लौट रहा था। तभी मोबाइल टॉवर के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने भूपेंद्र को तमंचे से गोली मार दी। 
विज्ञापन


गोली उसके सीने में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसके साथी सुरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। गोली लगने से लहूलुहान भूपेंद्र को चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूपेंद्र की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य संकलित किए। भूपेंद्र के पिता अमर सिंह ने भूपेंद्र और उसके पिता हंसराज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

बताया गया है कि हत्यारोपी हंसराज गांव में ग्राम समाज की जमीन पर मोबाइल कंपनी का टॉवर लगवाने का प्रयास कर रहा था। जिसका विरोध भूपेंद्र व अन्य ग्रामीण कर रहे थे। इसी रंजिश के चलते हंसराज और भूपेंद्र ने उसकी हत्या की है। पुलिस रंजिश के अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

एसपी ने किया मौके का निरीक्षण

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की जानकारी मिलने पर मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाइड की टीम को मौके पर भेजा। पीड़ित परिजनों से एसपी ने मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed