{"_id":"5c1d048ebdec2256ab4fc40d","slug":"farmer-shot-dead-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करते गए किसान की गोली मारकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करते गए किसान की गोली मारकर हत्या, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 21 Dec 2018 08:49 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Dec 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना क्षेत्र क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए किसान की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदान के पीछे दीवार के विवाद में हुए जानलेवा हमले की रंजिश बताई गई है। इसमें गांव के चार लोगों को नामजद किया गया है।
एमनपुरा गांव में किसान राज कुमार (52) पुत्र मौजीराम अपने बेटे बंटू के साथ आवारा जानवरों से फसलों की रखवाली के लिए गुरुवार की रात गए। राजकुमार मचान के पास चारपाई पर थे। जबकि रात करीब 1:30 बजे बंटू दूसरे खेत की मेढ पर जानवरों को भगा रहा था।
इसी दौरान किसी ने राजकुमार को गोली मार दी। फायर की आवाज और पिता की चीख सुनकर बंटू भागकर मौके पर पहुंचा। पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें लेकर सीएचसी बाह गया। यहां से आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Trending Videos
इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हत्या की सूचना लगते ही सीओ बाह सत्यम, इंस्पेक्टर बाह अजय किशोर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बंटू की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप, संदीप पुत्र गण मानिकचंद, कमल पुत्र श्रीचंद निवासी एमनपुरा, मलखान यादव पुत्र राम निवास मंसुखपुरा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
बंटू का आरोप है कि दीवार के विवाद की पुरानी रंजिश में हत्या हुई है। इंस्पेक्टर बाह अजय किशोर ने बताया कि मामले में चार के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है।
राजकुमार की हत्या की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्या से पहले राजकुमार के खेतों के आसपास स्थित गौरीशंकर, हरिविलास, नाथू आदि के खेतों पर लगी तार की बाड़ को काट दिया गया था। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो तार कटे मिले।