{"_id":"611aacd78ebc3e42da1bc995","slug":"farmer-returning-home-with-medicine-dies-in-road-accident-mainpuri-news-agr5039551175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा लेकर घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
16एमएनपी-05-मृतक रामसिंह का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। थाना क्षेत्र के गांव परतापुर के पास शनिवार शाम शहर से दवा लेकर घर लौट रहे किसान को वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी बंटू (25) पुत्र रामशरण खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार को वह बाइक से दवा लेने शहर आया था। शाम करीब 4:30 बजे वह दवा लेकर घर लौट रहा था।
मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर गांव परतापुर के पास एक वैन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया।