फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leaders of the district stopped at Kasganj border

कासगंज सीमा पर रोके जिले के किसान नेता

Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders of the district stopped at Kasganj border
05एमएनपी-19-जनपद कासगंज बॉर्डर पर मौजूद जिले के किसान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। अखिल भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को कासगंज में किसान महापंचायत का आह्वान किया था। जिले से भी बड़ी संख्या में किसान नेता कासगंज रवाना हुए। हालांकि सभी को कासगंज की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया गया। एसडीएम और सीओ कासगंज ने समस्याओं का जल्द निदान कराने का आश्वासन देकर किसान नेताओं को लौटा दिया।
विज्ञापन

किसान महापंचायत में शामिल होने से किसानों को रोकने पर कासगंज सीमा पर अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल संघर्षी ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईशन नदी को मानक अनुरूप साफ किया जाए। इससे कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज जिले के खेतों को जलमग्न होने से बचाया जा सके। सफाई नहीं होने से बारिश का पानी नदी के समीपवर्ती खेतों में भरेगा, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान होगा। किसानों के हितों को देखते हुए सभी रजबहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता अनमोल शाक्य ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 40 किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष बबलेश यादव, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, मैनपुरी जिलाध्यक्ष बलराम यादव, बॉबी यादव, कासगंज जिला अध्यक्ष देवराज यादव, कासगंज जिला प्रभारी आशीष, कासगंज जिला महासचिव राहुल नायक, एटा जिलाध्यक्ष बबलू नागर, एटा जिला प्रवक्ता आशुतोष यादव, गोलू यादव, लालजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, शैलेश यादव, सचिन यादव, थानसिंह लोधी, प्रधान हाकिम सिंह, शिवशंकर फौजी,आशीष गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed