{"_id":"5beec469bdec22697b11727d","slug":"farmer-killed-in-etah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में फसल की सिंचाई करने गया किसान, सुबह इस हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में फसल की सिंचाई करने गया किसान, सुबह इस हाल में मिली लाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 16 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में खेत पर सो रहे किसान की हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मामले में मृतक के भाई ने एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गूंदरगंज निवासी अतेंद्र कुमार (25) पुत्र श्यामलाल पिलुआ क्षेत्र के धनिगा स्थित अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। गुरुवार रात को सिंचाई के बाद अन्य लोग घर चले गए और अतेंद्र खेत पर पड़ी झोंपड़ी में सो गया।
देर रात सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। परिजन शुक्रवार सुबह अतेंद्र के लिए खाना लेकर पहुंचे तो शव देखकर परिजनों में चीत्कार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर एएसपी संजय कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई जितेंद्र ने रिश्ते के मामा अभिलाख निवासी जावड़ा सहित पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। हत्या के पीछे परिजनों ने जमीन की रंजिश बताई है।