{"_id":"5f64f8978ebc3e6d73429085","slug":"farmer-kasganj-news-agr4598817147","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान क्रय केंद्र व राइस मिल की हुई जियो टेगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान क्रय केंद्र व राइस मिल की हुई जियो टेगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिला में होने वाली धान की खरीद पर शासन अब सीधी नजर रख सकेगा। जिले की सभी राइस मिल एवं क्रय केंद्रों की जियो टेगिंग कर दी गई है। जिससे अब केंद्रों व मिलों की पूरी भौगोलिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिले में धान की खरीद के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर होने वाली खरीद का चावल तैयार करने के लिए छह मिलें संचालित हैं। प्रदेश में सरकारी खरीद के समय क्रय केेंद्रों पर बिचौलियों के हावी रहने की शिकायतें अक्सर शासन को मिलती रहती है। कई बार तो एजेंसियां कागजों पर ही क्रय केंद्र खुले दिखा देती है।
वैसे तो शासन ने खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए पहले भी कई कदम उठाए हैं। किसानों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया । इसके साथ ही किसानों के खाते में धन भेजने की व्यवस्था लागू की गई। इसके बाद भी खरीद में घालमेल की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसी शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने खरीद की व्यवस्था में और भी बदलाव किया है। इस बार धान खरीद में जियो टेगिंग की व्यवस्था लागू की गई है। शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद विभाग ने क्रय केंद्रों एवं राइस मिलों की जियो टेगिंग कार्य पूरा कर लिया है।