फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer drowned in ishan river

पशु चराने गए किसान की नदी में डूबने से हुई मौत

Wed, 27 Jul 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
farmer drowned in ishan river
27एमएनपी-29-मृतक अजब सिंह का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव नवादा निवासी एक किसान का शव बुधवार की शाम ईशन नदी में पड़ा मिला। मंगलवार को किसान खेत पर पशु चराने के लिए गया था। तभी से वह लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा निवासी अजब सिंह (50) मंगलवार की शाम पशु चराने के लिए ईशन नदी किनारे गया था। देर शाम पशु तो घर आ गए, लेकिन किसान घर नहीं लौटा था। इसके बाद से ही परिजन अजब सिंह की तलाश कर रहे थे। रात भर तलाश का दौर चलता रहा। लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार की शाम कुछ लोगों ने एक शव को ईशन नदी में पड़ा देखने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को नदी से निकाला। अजब के परिजन ने शव की शिनाख्त की, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। किसान की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed