फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer disturbed caused of chakbandi

चकबंदी की प्रक्रिया से परेशान हैं किसान

Sun, 24 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
farmer disturbed caused of chakbandi
कासगंज। ग्राम म्यूनी में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया से किसान काफी परेशान है। इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों पर मनमानी व रिश्वत के आरोप लग रहे हैं। दो दिन पहले किसानों ने डीएम से मिलकर मामले की शिकायत की थी। मृतक किसान भी शिकायतकर्ताओं में शामिल था। किसानों ने गांव को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर रखे जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया था कि सहायक चकबंदी अधिकारी के द्वारा किसानों के की शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा रहा हैं और उनके द्वारा चकों का आवंटन भी विधि एवं न्याय संगत तरीके से नहीं किया जा रहा । वादों के संबंध में किसानों को चकबंदी कार्यालय के चक्कर लगाने होते हैं। चकबंदी अधिकारी मनमानी करते हैं। उनके रहते न्याय संगत तरीके से चकंबदी नहीं की जाती। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने किसानों को भरोसा दिया है कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जो भी समस्या है उसका निस्तारण होगा।
विज्ञापन

क्या है चकबंदी
किसानों के इधर-उधर बिखरे हुए खेतों को उनके आकार के आधार पर एक स्थान पर करके एक बड़ा चक बना दिया जाता है। इससे किसानों को खेती करने में आसानी के साथ ही उनके चकों की संख्या भी कम हो जाती है। चकबंदी कहलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed