फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies of cardiac arrest

गांव रंपुरा में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of cardiac arrest
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रंपुरा में बुधवार की देर शाम खेत पर गए किसान की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह किसान का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन ने सांड़ के हमले से मौत का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव रंपुरा निवासी 68 वर्षीय उस्मान अली बुधवार की शाम करीब तीन बजे खेत की ओर गए थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। परिजन उन्हें खेत की ओर ढूंढने के लिए चले गए, रात भर तलाश के बाद भी किसान का कोई पता नहीं लग सका। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने उस्मान का शव खेत में पड़ा देखा। शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे। मृतक के पुत्र फिरोज ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि सांड़ के हमले में पिता की मौत हुई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाहर कोई चोट नजर नहीं आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत हृदयगति रुकने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed