फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies in bull attack in Mainpuri

मैनपुरी: सांड़ ने 58 साल के किसान को पटककर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 07 Feb 2022 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 06:24 PM IST
सार

सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश लोगों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। मैनपुरी में सोमवार को एक सांड़ ने किसान की जान ले ली। 

विज्ञापन
Farmer dies in bull attack in Mainpuri
सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने सांड़ सहित वहां मौजूद गोवंश को भगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी 58 वर्षीय किसान भगवान दास सोमवार की सुबह घर से निकलने के बाद एक गली से होकर गुजर रहे थे। तभी गली में एक सांड़ आ गया। किसान जब तक वहां से हट पाता, तब तक सांड़ ने हमला कर दिया। भगवान दास को उठाकर जमीन पर पटक दिया। 
विज्ञापन


चीख-सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और सांड़ सहित वहां मौजूद गोवंश को भगाया। सांड़ को भगाने के बाद देखा तो किसान मौत हो चुकी थी। इस बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंशों से नहीं मिल सकी निजात 

जिले में शहर से लेकर देहात तक बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। सड़कों पर जहां बेसहारा गोवंश हादसों का कारण बन रहे हैं तो वहीं खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने एक जनवरी से दस जनवरी तक अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इसमें नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को बेसहारा गोवंशों को गोशाला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

यह अभियान भी चला और प्रशासन ने बेसहारा गोवंशों को संरक्षित करने का दावा भी किया, लेकिन हालात इससे विपरीत हैं। अब भी बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों पर और खेतों में नजर आ रहे हैं। किसान लगातार निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed