फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies due to electrocution in firozabad

Firozabad: खेत में टूट पड़े विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 11 Aug 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

किसान बुधवार रात अपने खेत पर गया था। वहां टूटे पड़े बिजली के तार में उसका पैर छू गया। करंट लगने से किसान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in firozabad
शव के पास रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला खेत में पड़े विद्युत तार में आ रहे करंट से युवा किसान की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है। किसान की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव नगला शीतल निवासी वीरेंद्र सिंह (29) पुत्र रमेश चंद्र बुधवार रात अपने खेतों को देखने गया था, तभी खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार उसका पैर छू गया। तार में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आकर वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होने पर परिजन खेत पर पहुंचे और वीरेंद्र को लेकर अस्पताल आए। 

विज्ञापन

मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल 

चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर थाना जसराना की चौकी पाढ़म के प्रभारी मोहर सिंह गांव पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी अंजली का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सामने इकलौते बेटे सिरांशू के लालन-पालन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार को पाल रहा था। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा परिजनों ने खेत में टूटे पड़े तार से करंट लगने की जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम कराया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed