{"_id":"611bf6878ebc3e43004acb40","slug":"farmer-dies-due-to-dcm-collision-in-nagla-jisukh-mainpuri-news-agr5040812165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला जीसुख में डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला जीसुख में डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
17-एमएनपी-़10-बिछवां क्षेत्र में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देत?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव नगला जीसुख में मंगलवार सुबह डीसीएम ने एक किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को पकडने के लिए पीछा किया तो कुछ दूरी पर जाकर डीसीएम पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इधर, हादसे में घायल किसान की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जीसुख निवासी किसान लोकमन सिंह (50) मंगलवार की सुबह साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। घर से कुछ दूर गांव से गुजर रही डीसीएम ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में लोकमन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, टक्कर मारकर भाग रही डीसीएम का कुछ ग्रामीणों ने पीछा किया तो गांव गिंगौरा के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। इधर, गंभीर रूप से घायल लोकमन को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे सैफ ई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते समय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।