फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies after being hit by DCM, jammed

डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Sat, 07 May 2022 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by DCM, jammed
बिछवां । गांव हरचंदपुर के पास डीसीएम की चपेट में आने से वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मामला दर्ज कर डीसीएम को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 70 वर्षीय किसान रामसेवक श्रीवास्तव सुबह किसी काम से गांव हरनागरपुर गए थे। दोपहर के समय वह साइकिल से गांव लौट रहे थे। गांव हरचंदपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हुए, इस बीच चालक डीसीएम को लेकर भाग गया। चालक के भागने से गुस्साए मृतक परिजन व ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष विदेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब आधा घंटा से लगे जाम को खुलवाया। मृतक के नाती राजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने डीसीएम को पकड़ लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

फंस गया था वृद्ध
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद वृद्ध साइकिल समेत डीसीएम के बीच फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया, चालक अगर समय पर गाड़ी को रोक देता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed