{"_id":"62b37a70be80b0278333f51b","slug":"farmer-died-in-bull-attack-agra-news-agr5376976113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में किसान की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। निबोहरा गांव के किसान बंगाली (55) की बुधवार की सुबह सांड़ के हमले में मौत हो गई। वह खेत की जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि बंगाली बुधवार की सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गिरकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी निबोहरा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना से ग्रामीणों में रोष भी दिखा। गांववालों ने बताया कि छुट्टा पशुओं के हमले में आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने छुट्टा घूम रहे पशुओं को गोशाला भेजवाने की मांग की है।