फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer died due to soil erosion in well

कुएं की सफाई करते वक्त मिट्टी की ढांग गिरी, किसान की दर्दनाक मौत

Sat, 06 Oct 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 06 Oct 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to soil erosion in well
बचाव कार्य करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एटा में कुआं की सफाई करते वक्त मिट्टी की ढांग गिर गई, जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


घटना थाना नयागांव के कलुआ टीलपुर की है। गांव का किसान सत्यवीर उर्फ गब्बर सिंह शनिवार सुबह को खेत में बने पुराने कुआं से ईंटे निकाल रहा था। तभी अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई। जिसके सत्यवीर दब गया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सत्यवीर के पिता पूरन सिंह की चीखें सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्काल जेसीबी मंगवाई। ग्रामीण और पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू हुआ। दोपहर करीब दो बजे किसान सत्यवीर को कुआं से बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस से सत्यवीर को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने सत्यवीर को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed