{"_id":"63ebb053b284d769720a2a35","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-in-agra-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: खेत में लगे तार में उतरा करंट, सिंचाई कर रहे किसान का छू गया हाथ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खेत में लगे तार में उतरा करंट, सिंचाई कर रहे किसान का छू गया हाथ, मौत
Tue, 14 Feb 2023 09:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:31 PM IST
सार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मनसूखपुरा थाना के टीकतपुरा गांव में गेंहू की सिंचाई कर रहे किसान को पड़ोसी के खेत में लगे तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीकतपुरा निवासी किसान अमरीश (27) मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ोसी मैदीपुरा गांव स्थित अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोस के खेत में पशुओं से फसलों की रखवाली को लगे बैटरी करंट से चलने वाले तारों से हाथ छू गया। इससे किसान को करंट लग गया। आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने आकर देखा और स्वजन को सूचना दी। तब तक किसान की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार करकोली निवासी महेश चंद्र ने आरोप लगाया कि तारबंदी में विद्युत करंट लगाया गया था। इससे किसान की मृत्यु हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम का लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष मनसुखपुरा गिरीश चंद्र राजपूत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।