फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer death due to lightning in firozabad

खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 14 Feb 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Feb 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
farmer death due to lightning in firozabad
मृत किसान का फाइल फोटो

फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश के साथ गिरे ओलों से जहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं थाना फरिहा के गांव गंगलई में खेत पर गए किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी पाकर तहसीलदार जसराना के साथ पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, एका के नगला पाय में बिजली गिरने से मकान चटकने के साथ झोंपड़ी जल गईं। वहीं जिले के कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। 
विज्ञापन


गंगलई निवासी प्रमोद यादव (40) गुरुवार को दोपहर 11 बजे खेतों की ओर गया था। तभी बारिश होने लगी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली प्रमोद पर गिर गई। किसान उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां प्रमोद को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को रो रोकर बुरा हाल

प्रमोद की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। पत्नी सर्वेश देवी के साथ ही अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। तहसीलदार जसराना छविराम वर्मा, कानूनगो लटूरी सिंह एवं एसओ फरिहा विनोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक किसान के तीन बेटियां एवं दो बेटा हैं। इनमें बड़ी बेटी पूनम (22) की शादी हो चुकी है। जबकि शशि (14), बिट्टी देवी (10) एवं दो बेटा पंकज (18), भोला (16) वर्ष है। 

तहसीलदार जसराना छविराम वर्मा ने मृतक किसान के परिवार को मदद का आश्वासन दिया है। उधर, थाना एका क्षेत्र के नगला पाए में तालेवर शंखवार   के मकान में बिजली गिरने से मकान चटकने के साथ पास ही झोपड़ी में आग लग गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed