{"_id":"5c1656ccbdec22539a46597e","slug":"farmer-death-due-to-cold-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत, गांववाले बोले- ठंड लगने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत, गांववाले बोले- ठंड लगने से गई जान
Sun, 16 Dec 2018 07:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान बृजेंद्र सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सर्दी सितम ढहाने लगी है। नौहझील क्षेत्र में फसल की रखवाली करने गए गांव उदियागढ़ी निवासी किसान की खेत पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि किसान की ठंड से मौत हुई है। हालांकि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
गांव उदियागढ़ी निवासी बिजेंद्र सिंह (55) पुत्र पीतांबर सिंह शनिवार की रात करीब नौ बजे कोलाहार-बाजना मार्ग पर खेत पर फसल की रखवाली के लिए गए थे। रविवार की सुबह पड़ोसी किसान वीरपाल और लोकेंद्र ने खेत के किनारे बिजेंद्र का शव देखा तो दंग रह गए।
किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने पूरी जानकारी करके पंचनामा की कार्रवाई की, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जिस तरह से शरीर अकड़ा हुआ मिला है। इससे माना जा रहा है कि ठंड लगी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाता।