{"_id":"6314dd30f8528c2f843a76f0","slug":"farmer-commits-suicide-after-stray-animals-ruined-crop-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: छुट्टा पशुओं ने बर्बाद की फसल, किसान ने की आत्महत्या, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छुट्टा पशुओं ने बर्बाद की फसल, किसान ने की आत्महत्या, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 04 Sep 2022 10:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:45 PM IST
सार
ताजगंज क्षेत्र के करबना गांव में एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छुट्टा पशुओं ने उसकी फसलों को बर्बाद कर दिया था, जिससे आहत किसान ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के करबना गांव में शनिवार शाम किसान पवन कुमार (32) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घूमंतू पशुओं ने उनकी बाजरा की फसल बर्बाद कर दी थी, जिससे वो तनाव में थे। उन्होंने खेत पर ही एक पेड़ पर फांसी लगाई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अब उनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है।
विज्ञापन
गांव करबना निवासी पवन कुमार दो भाई थे। बड़ा भाई राजेश हैं। दोनों भाई के हिस्से में सवा-सवा बीघा खेत है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। दोनों भाई खेती के साथ मजदूरी भी कर लेते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। फसल से अलग से आमदनी हो जाती थी।
विज्ञापन
पवन के तहेरे भाई जीतू ने पुलिस को बताया कि पवन ने अपने हिस्से के खेत में बाजरे की फसल की थी। कुछ दिन पहले फसल को घूमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दिया था। इससे पवन को काफी नुकसान हो गया। वो तनाव में आ गया। शनिवार शाम को खेत पर गए थे। मगर, देर शाम तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन
साफी का फंदा बनाकर दी जान
गांव में पास के खेत पर काम कर रहे एक किसान ने उन्हें पीपल के पेड़ पर साफी से बने फंदे पर लटका देखा। इस पर परिजन को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान के मुताबिक, परिजन ने बताया है कि पवन की फसल घूमंतू पशुओं ने बर्बाद कर दी थी। इससे वो परेशान थे। तनाव में आकर ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।