फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer beaten to death at home, wife in custody

Agra News: घर में किसान की पीट-पीटकर हत्या, हिरासत में पत्नी

Mon, 07 Jul 2025 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death at home, wife in custody
फतेहपुर सीकरी। गांव दुल्हारा में किसान सुरेश (45) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी के खिलाफ ही तहरीर दी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव दुल्हारा निवासी किसान सुरेश चार भाई थे। सभी गांव में अलग-अलग मकान बनाकर रहते हैं। सुरेश खेती के साथ मजदूरी भी करते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि 10 साल पहले सुरेश की पहली पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। 8 साल पहले कागाराैल के दिगराैता निवासी प्रीति से दूसरी शादी कर ली। प्रीति का भी पहले पति से विवाद हो गया था। सुरेश का 6 साल का बेटा कुलदीप है।परिजन ने पुलिस को बताया कि अक्सर सुरेश और प्रीति का विवाद होता रहता था। पूर्व में प्रीति ने अपना नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद खेत भी अपने नाम करने के लिए दबाव बना रही थी। इस कारण अक्सर घर छोड़कर चली जाती थी। जब भी वापस आती थी, वह झगड़ा करने लगती थी। शनिवार रात को ही अकेले घर आई थी। इसके बाद दोनों में वाद विवाद हुआ था। रविवार को प्रीति घर से निकली। पड़ोसियों को बताया कि पति कुछ बोल नहीं रहे हैं। इसके बाद एक महिला घर में गई तो सुरेश फर्श पर पड़े थे। उनके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि मृतक के सिर, हाथ, पैर में चोट के निशान हैं। इससे हत्या की आशंका है। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतक के गले में साड़ी का बना फंदा जरूर पड़ा था। लग रहा है कि हत्या के बाद शव को लटकाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मामले में मृतक के बड़े भाई सोबरन सिंह की तहरीर पर प्रीति और अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी को हिरासत में लिया गया है। वह कुछ बोल नहीं रही है। उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed