फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer attacked with an ax in Bilinda village

Agra News: गांव बिलिंदा में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला

Mon, 27 Mar 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with an ax in Bilinda village
मैनपुरी। कुर्रा क्षेत्र के गांव बिलिंदा में नशे में धुत आरोपियों ने किसान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पत्नी ने पति को धक्का दे दिया, इस वजह से जान बच गई। आरोपियों ने दोबारा हमला कर घायल कर दिया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव बिलिंदा निवासी मंजू देवी ने बताया कि 22 मार्च रात को वह पति मंशाराम व बच्चों के साथ घर में लेटी थी। तभी गांव निवासी पूरन सिंह घर के बाहर नशे में गाली गलौज कर रहा था। मना किया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से मंशाराम पर वार कर दिया। मंजू ने पति को धक्का दे दिया, जिससे उनकी जान बच गई। पूरन ने दोबारा कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें मंशाराम का अंगूठा कट गया। आरोपी के साथ गांव निवासी बबलू भी था। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed