फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer 1

2 लाख किसानों को राहत, 1200 करोड़ का कर्ज माफ

Wed, 05 Apr 2017 01:12 AM IST
2 लाख किसानों को राहत, 1200 करोड़ का कर्ज माफ
2 लाख किसानों को राहत, 1200 करोड़ का कर्ज माफ Updated Wed, 05 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
farmer 1
2 लाख किसानों को राहत, 1200 करोड़ का कर्ज माफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
योगी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। इस फैसले से आगरा के दो लाख किसानों को राहत मिली है। इन पर 1200 करोड़ रुपये का बैंकों का कर्ज माफ हो जाएगा। जिले में हालांकि 2.57 लाख किसानों ने 7 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले रखा है, लेकिन लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये का ऋण ही माफ करने के एलान से आगरा जिले में 1200 करोड़ रुपये का कर्ज किसानों को नहीं चुकाना होगा। इसमें 250 करोड़ का एनपीए भी शामिल है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र के मुताबिक प्रदेश की भाजपा सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने का एलान किया, किसानों के चेहरे खिल उठे। जिले में 2.57 लाख किसानों ने बैंक से फसलों के लिए कर्ज लिया है। एक और दो हेक्टेयर खेती वाले किसानों को लघु एवं सीमांत किसान माना गया है। इनमें से आलू किसानों को बैंक ने प्रति हेक्टेयर ने 1.50 लाख रुपये और गेहूं किसानों को 60 हजार रुपये का ऋण दिया है। कर्ज माफ करने के एलान से इनमें से करीब 2 लाख किसानों को फायदा पहुंचेगा, जिन पर करीब 1200 करोड़ रुपये का बैंकों का कर्ज है। इनमें से 250 करोड़ रुपये तो केवल एनपीए ही है जो आगरा में पहली बार इस स्तर पर पहुंचा है। लीड बैंक के आंकड़ों के मुताबिक हर साल 1800 करोड़ रुपये के कृषि ऋण में महज 50 करोड़ रुपये का लोन ही एनपीए होता है, लेकिन इस साल चुनाव के कारण अक्तूबर से ही किसानों ने किश्त चुकानी बंद कर दी थी। किसानों पर कर्ज की माफी का एलान हर राजनैतिक दल ने कर रखा था। इसी उम्मीद में किसानों ने लोन जमा नहीं किया, जिससे पांच गुना एनपीए बढ़ गया।
विज्ञापन


7000 करोड़ रुपये है किसानों पर कर्ज
2.57 लाख किसानों पर जिले में ऋण
2 लाख किसानों को मिलेगी फैसले से राहत
1200 करोड़ रुपये का कर्जा माफ होगा
250 करोड़ रुपये का किसानों पर एनपीए
50 करोड़ तक ही रहता है अमूमन एनपीए
2017 चुनाव के कारण नहीं चुकाया कर्ज
27,155 किसानों पर सहकारी बैंकों का ऋण
37.41 करोड़ रुपये का कर्ज सहकारी बैंकों से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed