फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fare increased from one to nine rupees in roadways buses

रोडवेज बस में किराया हुआ महंगा

Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
fare increased from one to nine rupees in roadways buses
मैनपुरी। टोल टैक्स की दरें बढ़ने से रोडवेज बसों का सफर महंगा हो गया है। टोल रोड पर चलने वाली बसों के किराए में एक से लेकर नौ रुपये तक की वृद्घि की गई है। बढ़े किराये की मार यात्रियों पर पड़ रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद डीजल के दाम तो लगातार चढ़ ही रहे हैं वहीं टोल टैक्स की दरें भी बढ़ा दी गईं हैं। मैनपुरी से दिल्ली, लखनऊ और आगरा जाने वाली रोडवेज बसें टोल से होकर गुजरती हैं। ऐसे में इन मार्गों पर निगम ने किराया बढ़ा दिया है। परिचालकों ने यात्रियों से बढ़ा हुआ किराया लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसी में नौ रुपये बढ़े
टोल वाले मार्गों पर किराया बढ़ाया गया है। आगरा मार्ग पर एक रुपये जबकि कानपुर मार्ग पर नौ रुपये और दिल्ली मार्ग पर किराए में सात रुपये की वृद्घि की गई है। दिल्ली और कानपुर मार्ग पर एसी बसों के किराए में नौ रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
महंगाई से आम आदमी पहले से ही परेशान है। अब रोडवेज बसों में किराया भी बढ़ा दिया गया है।
जीतू राजपूत, भोगांव
---
रोडवेज बसों के साथ-साथ ही टैंपो चालकों ने भी विभिन्न मार्गों पर किराये में वृद्घि कर दी है।
रौली यादव, करहल
---
किराया महंगा होने से अब तो रोडवेज बसों में सफर करना भी परेशानी का कारण बनने लगा है।
आशुतोष पांडेय, भांवत चौराहा
---
अब तो बसों में यात्रा भी महंगी हो गई है। रोडवेज ने लगभग हर मार्ग पर किराये में वृद्घि कर दी है।
उमेश यादव, बाईपास रोड
---
टोल रोड पर ही रोडवेज की बसों में एक से लेकर नौ रुपये तक बढ़ाए गए हैं। बिना टोल वाले मार्गोँ पर किराया नहीं बढ़ाया गया है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed