फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family tried to burn himself in agra collectorate

'सिस्टम' से तंग आकर कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने चला परिवार

Thu, 13 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 13 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
family tried to burn himself in agra collectorate
अात्मदाह - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ग्राम प्रधान से पीड़ित परिवार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश की। पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी और दो बेटों पर केरोसिन से भरी केन उड़ेल दी। हंगामा मचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के बडोवरा गांव निवासी पूजा देवी का कहना है कि वर्ष 2016-17 में उसे लोहिया आवास स्वीकृत हुआ था। इसके तहत सरकार से 3.47 लाख रुपये मिलने थे। पहली किस्त के रूप में उसे 1.36 लाख रुपये मिले। ग्राम प्रधान ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत के ले लिए। शेष रकम से उसने घर का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। 
विज्ञापन


दूसरी किस्त के लिए ग्राम प्रधान स्वीकृति नहीं दे रहा। 50 हजार रुपये और मांग रहा है। पूजा देवी का कहना है कि पिछले दिनों अधिकारियों से उसने इसकी शिकायत की। इस पर ग्राम प्रधान ने उन्हें धमकाया। इसके बाद भी कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा देवी अपने पति मुन्नालाल और दो बेटे देवेंद्र व लोकेंद्र के साथ फिर से कलक्ट्रेट पहुंची। यहां सुनवाई न होने पर केरोसिन उड़ेल लिया। पुलिसकर्मियों ने केरोसिन से भीगे परिवार को पानी से नहलाया। 


एडीएम सिटी का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर फतेहाबाद एसडीएम से जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार पर भी सरकारी जमीन पर आवास बनाने का आरोप है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed