{"_id":"5d7108e98ebc3e015369e18e","slug":"family-sit-on-hunger-stike-on-dannahar-police-station-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे परिवार ने उठाए पुलिस के होश, अफसरों ने ऐसे निपटाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे परिवार ने उठाए पुलिस के होश, अफसरों ने ऐसे निपटाया मामला
Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे परिजनों को आश्वासन देते पुलिस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार थाना पुलिस ने एक परिवार के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद परिजनों ने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन यहां भी आश्वासन देकर घर भेज दिया गया।
परेशान होकर परिवार गुरुवार को महिलाओं बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शहर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी अनुसूचित जाति के रामनरेश के साथ पांच जुलाई को गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसमें उसकी पत्नी भी घायल हो गई थी। आरोप है कि उसकी जाति को लेकर टिप्पणी और गाली गलौज की गई।

जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो वहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दो बार एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन यहां भी सिर्फ आश्वासन ही मिला। गुरुवार को रामनरेश परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ तिकोनिया पार्क में भूख हड़ताल पर बैठ गया।
जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो क्षेत्राधिकारी शहर अभय नरायन राय मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार से बात कर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। अधिकारी के आश्वासन के बाद परिवार ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।