आगरा: एक घंटे लिफ्ट में फंसा रहा पूर्व क्रिकेट कोच का परिवार, जैक से दरवाजा खोल बाहर निकाला
भावना एस्टेट निवासी व्यवसायी व पूर्व क्रिकेट कोच बुधवार को परिवार सहित बाहर गए थे। देर रात लौटने के बाद लिफ्ट से अपने फ्लैट में जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट में फंस गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के भावना एस्टेट निवासी व्यवसायी नवीन गोस्वामी सहित परिवार लिफ्ट में फंस गए। घटना बुधवार की है। वह करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंस रहे। इससे नवीन बेहोश हो गए। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। नवीन गोस्वामी क्रिकेट कोच भी रहे हैं।
भावना एस्टेट निवासी नवीन गोस्वामी का प्रिंटिंग और पब्लिकेशन का व्यवसाय है। बुधवार रात तकरीबन 11:15 बजे नवीन गोस्वामी पत्नी पूजा और बेटी पलक के साथ लिफ्ट से द्वितीय तल पर फ्लैट पर जा रहे थे। प्रथम तल पर लिफ्ट खराब हो गई। इससे गेट भी नहीं खुल रहा था।
जैक की मदद से खोला दरवाजा
इसकी जानकारी पर गार्ड सहित अपार्टमेंट के लोग पहुंच गए। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जैक की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला। तब जाकर तीनों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान नवीन बेहोश हो गए थे। इस पर लोगों ने उनके चेहरे पर पानी डाला। तब उनको होश आ सका।
लिफ्ट के अंदर नवीन और उनकी पत्नी-बेटी का दम घुटने लगा। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में वह, उनकी पत्नी और बेटी थे। लिफ्ट बंद होने के कारण अंदर उनका दम घुटने लगा रहा था। उनकी पत्नी कैंसर रोगी है और वह खुद बीमार थे। ऐसे में बहुत मुश्किल हो रही थी।
अपार्टमेंट के लोगों ने जैक की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोला। इसके बाद उनको बाहर निकाला जा सका। सोसायटी के अध्यक्ष से लोगों ने लिफ्ट को सही कराने के लिए कहा है।