फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members said it was not an accident, both were murdered

Agra News: परिजन बोले दुर्घटना नहीं, दोनों की हुई है हत्या

Sat, 21 Oct 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Family members said it was not an accident, both were murdered
कासगंज। उझानी क्षेत्र के फूलपुर-प्रमिलानगर संपर्क मार्ग पर जिले के कुढ़ार और खंजी नगला प्रह्लादपुर से साथ गए दो दोस्तों के शव दूर दूर पड़े मिले। दोनों दोस्तों की मौत की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है, लेकिन उझानी थाना पुलिस ने दुर्घटना में मामला दर्ज किया है। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनके शरीर पर जो चोटें मिली हैं, वह उनके सड़क हादसे में आने की पुष्टि नहीं हुई। चोटें धातु की किसी चीज के प्रहार से आने की आशंका जताई गई है। परिवार के लोग इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। शुक्रवार शाम को बदायूं से दोनों दोस्तों के शव गांव में पहुंचे तो परिजन में चीत्कार मच गया। कुढ़ार गांव से इंद्रपाल बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने गांव से बाइक लेकर निकला था। घर से जाते समय उसने परिवार के लोगों को यह नहीं बताया कि कहां जा रहा है। करीब दोपहर 2 बजे वह खंजीनगला प्रह्लादपुर पहुंचा जहां से हीरालाल को अपने साथ लिया। बताया जाता है कि हीरालाल उस समय खेत पर काम कर रहा था। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने फोन मिलाकर बात करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के नंबर बंद आ रहे थे। बदायूं पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन बदायूं के लिए रवाना हुए और शवों की पहचान की। मृतक इंद्रपाल के भाई जयपाल का कहना है कि एक्सीडेंट जैसी चोट उनके भाई के शरीर पर नहीं थी। जिससे यह साफ है कि किसी ने हत्या की है। मृतक हीरालाल के पुत्र राजकुमार ने भी पिता की हत्या की आशंका जताई है। बंदायू पुलिस ने दो शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना की चोट के स्थान पर किसी धातु की मार वाले निशान बताए गए। इससे परिजन की आशंका को बल मिला है,तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। अभी तक पुलिस मौत का कारण दुर्घटना मानकर चल रही थी। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि कासगंज के दोनों लोगों के पोस्टमार्टम करा दिए गए हैं। उनकी हत्या हुई है, तो उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed