फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members along with her husband beat woman set her saree on fire

पति बना हैवान: पत्नी को पीटता रहा वो चीखती रही... ससुर से शिकायत की तो लगा दी साड़ी में आग; इस तरह बचाई जान

Fri, 08 Mar 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 09:20 AM IST
सार

शराबी पति ने हैवानियत की हदों को पार कर दिया। शराब के नशे में पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। पीड़िता ने ससुर से शिकायत की तो वहां से मदद की जगह सजा मिली। पति और ससुराल वालों ने उसकी साड़ी में आग लगा दी। बमुश्किल पीड़िता ने अपनी जान बचाई।  
 

विज्ञापन
Family members along with her husband beat woman set her saree on fire
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में पति द्वारा शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की शिकायत ससुर से करना महिला को महंगा पड़ गया। पति और ससुर ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई की। साथ ही उसकी साड़ी में भी आग लगा दी। जिसे उसने पानी डालकर बुझाया। पीड़िता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी सविता देवी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति बेताल सिंह शराब पीकर आया और उसकी पिटाई करने लगा। उसने इसकी शिकायत ससुर रामसेवक से की तो ससुर ने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ महिला को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति और ससुर के अलावा गुमता देवी, अनीशा, नेमसिंह, मोनू और शिव सिंह ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद उसकी साड़ी में आग लगा दी। जिसे उसने आनन-फानन में पानी डालकर बुझाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। एसओ शिवभान राजावत ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed