{"_id":"6053903c8ebc3e8ca1059364","slug":"family-member-ruckus-on-hospital-kasganj-news-agr485198412","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बालिका की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बालिका की स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
अमांपुर रोड स्थित कृष्णा अस्पताल में एक बालिका की स्थिति बिगड़ने पर उसके परिजनों ने हंगामा किया। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सीज कर दिया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी भाग गए।
कृष्णा अस्पताल में आकांक्षा (7) पुत्री प्रमोद निवासी गांव बजीरपुर का एक माह पूर्व ऑपरेशन किया गया था। लेकिन ऑपरेशन होने बाद भी बालिका की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उसकी स्थिति अधिक बिगड़ी तो उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि वहां भी उसे उचित उपचार नहीं मिला।
बालिका को लेकर परिजन व अन्य ग्रामीण बृहस्पतिवार को अमांपुर रोड स्थित अस्पताल पहुंच गए और हंगामा किया। हंगामा होते देख अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी मौके से भाग गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएमओ ने नोडल अधिकारी डा. कुलदीप को मौके पर जाने के निर्देश दिए। जिस पर डा. कुलदीप ने अस्पताल को सीज कर दिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अस्पताल के दस्तावेज आदि भी देखे जाएंगे। जो भी स्थिति सामने आएगी उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।