फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family in agra bite by snake in three days

तीन दिन में एक ही परिवार के छह लोगों को सांप ने डंसा

Thu, 17 Aug 2017 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला पिनाहट (आगरा) Updated Thu, 17 Aug 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
family in agra bite by snake in three days
प‌‌रिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना मंसुखपुरा के तासौड़ गांव में एक परिवार के छह लोगों को सांप के डंस लेने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार के लोग सभी का इलाज वायगीरों से करा रहे हैं। दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग से सांपों को पकड़वाने की मांग की है। पिछले कुछ दिनों से घटनाओं को लेकर ग्रामीण गांव छोड़ने तक का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि थाना क्षेत्र के गांव तासौड़ में तीन दिन पहले गंगा देवी पत्नी टेकचंद को सांप ने घर की छत पर सोते समय डंस लिया था। परिवारीजन उन्हें इलाज के लिये वायगीरों के पास पैंतीखेड़ा ले गये। उसी दिन शाम को इसी परिवार के हरीशंकर को सांप ने डंस लिया। परिवारीजन उन्हें भी पैंतीखेड़ा ले गये। दूसरे दिन अशोक कुमार की पत्नी दुलो देवी और पुत्र अनूप को सांप ने डंस लिया। परिवारीजन दोनों को पैंतीखेड़ा ले गए।
विज्ञापन


उनका उपचार कराकर परिवार के लोग घर लौटे तो अशोक कुमार की पुत्री मोहिनी को सांप ने डंस लिया। उसे भी पैंतीखेड़ा ले जाया गया। मंगलवार देरशाम उसका इलाज कराकर परिवारीजन लौटे तो परिवार के मुखिया रामप्रकाश को भी सांप ने डंस लिया। परिवारीजन उन्हें भी तत्काल पैंतीखेड़ा ले गए। बाद में परेशान होकर बुधवार को परिवार के लोगों ने इलाज करने वालों को घर पर ही बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह तीन दिन में एक ही परिवार के एक के बाद एक लगातार छह लोगों को सांप के डंसने की घटना का पता चलने पर इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से सांप को पकड़वाने की मांग की है। दहशत में आए कई ग्रामीण को गांव छोड़कर दूसरी जगह जाने का मन बना चुके हैं। घटना के संबंध में पूर्व प्रधान अजय कौशिक ने बताया कि एक ही परिवार के छह लोगों के सांप के डंसने से ग्रामीण दहशत में है। शाम होते ही लोग मकानों की छत और चारपाइयों चढ़ जाते हैं। 

थाने में तैनाती के नाम से कांपते हैं पुलिसकर्मी

पिनाहट का थाना मंसुखपुरा क्षेत्र सांप और बिच्छुओं के लिए काफी समय से जाना जाता है। चंबल के बीहड़ में बने थाना मंसुखपुरा को पुलिसकर्मी काले पानी की सजा के रूप में मानते हैं। जिस जगह थाना बना है वहां दिन हो या रात हर समय सांप और बिच्छुओं को देखा जा सकता है। ऐसे में वहां ड्यूटी करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। इलाका राजस्थान की सीमा से सटा है। बीमार होने पर यहां से लोगों को इलाज के लिए 18 किमी दूर पिनाहट जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed