फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family cremation in bihar but son found alive in kosi kalan ashram

बेटे का 'अंतिम संस्कार' कर चुका था परिवार, 3 साल बाद मिली ऐसी खबर, आंखों से छलक आए खुशी के आंसू 

Sat, 08 Jun 2019 09:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
family cremation in bihar but son found alive in kosi kalan ashram
कोसीकलां अपना घर आश्रम में बैठा राकेश दायें, साथ में पिता बुद्धन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
जिस बेटे को तीन साल पहले मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया, वही बेटा जब जिंदा सामने खड़ा देखा तो खुशी के चलते घरवालों की आंखें भर आईं और बेटे को सीने से लगा लिया। शुक्रवार को कोकिलावन धाम स्थित अपना घर आश्रम पर ये नजारा देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


चार दिन पहले अपना घर आश्रम की टीम के राजकुमार सैनी, दीपक व हिमांशु को राजमार्ग पर एक युवक मिला। जिसकी हालत खराब थी। उसे अपना घर आश्रम कोकिलावन ले आए। जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


युवक जब ठीक हुआ तो उसने अपना नाम राकेश पुत्र बुद्धन ठाकुर गांव कुमरिया, थाना मीनापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार बताया। अपना घर के पदाधिकारियों ने संबंधित थाने में फोन कर घरवालों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि राकेश तो तीन साल पहले ट्रेन दुर्घटना में मर चुका है। जिसका अंतिम संस्कार भी परिजन कर चुके हैं। लेकिन जब उसकी तस्वीरें भेजीं तो घरवाले हैरान रह गए। उसे लेने के लिए शुक्रवार को पिता बुद्धन ठाकुर अन्य परिजनों के साथ आश्रम पहुंचे।
 
बुद्धन ने बताया कि मार्च 2016 में राकेश काम के लिए दिल्ली गया था। एक सप्ताह बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा और न ही उसका फोन आया तो घरवाले दिल्ली गए। जहां पता चला कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर मरा है।

10 मार्च 2016 को दिल्ली स्थित मोर्चरी में जब शव की पहचान की गई तो घरवालों ने शव की पहचान राकेश के रूप में की। राकेश का भी एक हाथ नहीं है। शव का भी एक हाथ नहीं था। शव बुरी तरह कुचला हुआ था। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा था।

घरवाले राकेश का ही शव मानकर उसे गांव ले आए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया और मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवा लिया। घरवालों ने बताया कि राकेश मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण इधर उधर भटक रहा था। तीन साल बाद जब वह मिला तो घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed