रिश्तों में पड़ी दरार: शक हुआ दूर...बनी बिगड़ी बात...फिर आए पास, पढ़िए परामर्श केंद्र पर आए मामले
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 60 मामले पहुंचे। 14 मामलों में समझौता हुआ। 15 मामलों में एफआईआर कराई गई। 16 लोगों को अगली तिथि दी गई। 15 लोग एक ही पक्ष से पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार के दिन 14 परिवारों को उनकी खुशियां वापस मिल गईं। अधिकांश मामलों में विवाद पति-पत्नी के बीच शक के कारण था। फोन पर देर तक बातें, पति के देर से घर आने पर शुरू हुई छोटी-छोटी तकरार बढ़ी और उनको परिवार परामर्श केंद्र ले आई। काउंसिलिंग में शक दूर हुआ तो बिगड़ी बात बनती गई और दोनों फिर पास आ गए।
रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 60 मामले पहुंचे। 14 मामलों में समझौता हुआ। 15 मामलों में एफआईआर कराई गई। 16 लोगों को अगली तिथि दी गई। 15 लोग एक ही पक्ष से पहुंचे।
बेटी हैं मेरे पास, बेटा चाहते हैं पति और सास...फिर रो पड़ी रुखसार
दो बेटियों को साथ लेकर मां रुखसार (बदला हुआ नाम) परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची। काउंसलर को उसने अपनी वेदना कही। बोलीं कि पति शहजाद (बदला हुआ नाम) और उसकी सास बेटा चाहते हैं। ऐसा नहीं हो पा रहा तो इसमें उसकी क्या गलती है। काउंसलर ने पति को समझाने की काफी कोशिश की। पति नहीं माना। रुखसार रो पड़ी। परिवार परामर्श केंद्र में यह उनकी चौथी काउंसिलिंग थी। मामले में अब एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
केस - 1 पत्नी का दूर हुआ शक, आए साथ
कोरोना काल में पति महेश पर सुनीता (दोनों बदले हुए नाम) का शक परामर्श केंद्र में पांचवीं काउंसिलिंग में समाप्त हो गया। वर्क फ्रॉम होम के दौरान काम के सिलसिले में फोन पर देर तक बातें करने के कारण सुनीता को शक हुआ कि उनके पति का किसी से अफेयर चल रहा है। यह शक दोनों को परिवार परामर्श केंद्र तक ले आया। सुनीता का कहना है कि अब उन्हें यकीन हो गया है कि शक से ज्यादा कुछ नहीं था।
केस - 2 रवि को अलग हुए, पास भी आए
मधुलिका के लिए रविवार इस बार खास रहा। दो महीने पहले रविवार को ही पति सुभाष (दोनों बदले हुए नाम) का देर रात तक घर लौटना विवाद का कारण बना था। वह दिन मधुलिका के लिए काफी निराशा भरा रहा। मधुलिका का कहना था उन्हें अब यकीन हो गया है कि हर रोज ही पति को ऑफिस के काम से देर होती है। उन्हें अब कोई शक नहीं है।
16 मामलों में हो सकता है समझौता
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि काफी समय बाद केंद्र पर इतने अधिक मामले आए। 16 मामलों में अगली तिथि दी गई है। इनमें समझौता होने की उम्मीद है। समझौते की कम संभावना वाले 15 मामलों में एफआईआर करा दी गई है।
चिकित्सक से 73 लाख की साइबर ठगी: आगरा पुलिस को मिली जानकारी, बिहार के 34 खातों में ट्रांसफर कर निकाले रुपये