{"_id":"5e5409978ebc3ef3f16c6b07","slug":"fals-accaunt-number-mainpuri-news-agr430979260","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत खातों को संशोधित कर भेजी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत खातों को संशोधित कर भेजी धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके लिए सीधे लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जा रही है। बैंकों द्वारा खाते गलत बताकर लौटाई गई सूची को संशोधित कर उनमें सोमवार को धनराशि जारी कर दी गई है।
शौचालय निर्माण के लिए सीधे लाभार्थियों के खाते में 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है। बीते दिन 24 हजार खातों में शौचालय की धनराशि भेजने के लिए बैंकों को सूची भेजी गई थी। इसमें से बैंकों ने 329 लाभार्थियों की सूची को गलत बताकर लौटा दिया था। इसके लिए डीपीआरओ ने सभी सचिवों को संशोधित खाते उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को संशोधन के बाद डीपीआरओ ने फिर एक बार धनराशि भेजने के लिए बैंक को सूची भेज दी है। मंगलवार को ये धनराशि सभी खातों में पहुंच जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से प्राथमिकता पर शौचालय निर्माण करने के लिए कहा है।
शौचालय निर्माण के लिए लगातार जोर दिया जा रहा है। जिन भी खातों में धनराशि पहुंच गई है, वे जल्द से जल्द शौचालयों का निर्माण कराएं।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।