फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake voters active, 12 arrested

मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने वाले रहे सक्रिय, 12 को पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 21 Feb 2022 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
fake voters active, 12 arrested
कासगंज। जिले में मतदान के दौरान फर्जी वोट डालने वाले भी सक्रिय नजर आए। लगातार प्रशासन को फर्जी तरीके से मतदान करने की शिकायतें मिल रहीं थी। प्रशासन ने फर्जी मतदान की शिकायतों को गंभीरता से लिया। डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे सूचना पर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर 12 फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

डीएम हर्षिता माथुर एवं एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कि सभी फर्जी मतदाताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। भरगैन से पुलिस ने नूर मोहम्मद, मोबिना बेगम, मुस्कान को हिरासत में लिया। जबकि संतोष, बृजेश, मुनेंद्र एवं भोले को थाना गांव से हिरासत में लिया गया। इमरान, गुड्डू मुख्तार हुसैन, मारिया और इकरार को गंजडुंडवारा से पुलिस ने हिरासत में लिया। इन सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। फर्जी मतदान के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी तेजी से फैली। जिससे फर्जी मतदान रुका। डीएम एवं एसपी ने कहा कि जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed