फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake teachers process

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच

Sun, 05 Jan 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
fake teachers  process
मैनपुरी। वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान विषय की सीधी शिक्षक भर्ती हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। शासन में लगातार पहुंच रही शिकायतों के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन ने बीएसए से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक शिक्षक भर्तियां जांच के घेरे में आ रही हैं। बीएड फर्जी डिग्री धारक शिक्षक बर्खास्त होने के बाद अब 29334 शिक्षक भर्ती एक बार फिर से जांच के घेरे में आ गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में प्रोफेशनल कोर्स के सहारे अभ्यर्थियों ने नौकरी पाई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे अभ्यर्थियों को पात्र नहीं माना है। जिले में भी इस भर्ती प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी गई है। आठ जनवरी तक जांच कर सूचना शासन को उपलब्ध कराई जानी है। माना जा रहा है कि प्रोफेशनल कोर्स से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सेवाएं समाप्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29334 शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 340 पदों के सापेक्ष 293 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। जिले में इस भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व में भी सवाल उठाए गए थे।
बिना-गणित विज्ञान से शिक्षक बनने वाले होंगे बर्खास्त
29334 शिक्षक भर्ती में जांच के बाद पता चलेगा कि स्नातक में किन शिक्षकों पर गणित-विज्ञान विषय नहीं था। जिन शिक्षकों पर गणित व विज्ञान नहीं पाया जाएगा उनकी बर्खास्तगी जांच के बाद की जाएगी।

आठ शिक्षक पूर्व में हो चुके हैं बर्खास्त
29334 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की वर्ष 2017 में पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने जांच कराई थी। जांच के दौरान इस भर्ती प्रक्रिया में आठ शिक्षकों के अभिलेख फर्जी पाए गए थे। इन शिक्षकों को पूर्व बीएसए रामकरन यादव ने बर्खास्त करते हुए इनके विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
29334 शिक्षक भर्ती में शासन ने जो भी जानकारी मांगी है, वो भेजी जा रही है। आगे जैसे निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed