फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Teacher wants Stay From High Court Rounds in Bsa Office

फिरोजाबादः बर्खास्तगी के बाद बीएसए कार्यालय में 'जुगाड़' को घूम रहे फर्जी शिक्षक

Thu, 04 Jul 2019 09:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Jul 2019 09:05 AM IST
विज्ञापन
Fake Teacher wants Stay From High Court Rounds in Bsa Office
सांकेतिक तस्वीर
बेसिक शिक्षा विभाग से बर्खास्तगी के बाद भी फर्जी शिक्षक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रयास कर रहे हैं कि एफआईआर होने से पूर्व ही बर्खास्तगी का पत्र मिल जाए। इससे हाईकोर्ट से स्टे ले सकें। 
विज्ञापन


बीएड सत्र 2004-05 की फर्जी डिग्री लेकर नौकरी करने वाले 22 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग बर्खास्त कर चुका है। 136 अभी हैं जिनमें से अधिकांश ने जवाब दे दिया है लेकिन इनके खिलाफ और बर्खास्त 22 शिक्षकों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बर्खास्त शिक्षक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले आठ शिक्षकों को बर्खास्त किया था उनके खिलाफ तो थानों में एफआईआर भी दर्ज है मगर वो भी अपने बचाव के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में चक्कर लगाते रहते हैं। न विभाग उनसे रिकवरी कर पा रहा है और न ही पुलिस प्रशासन उनकी गिरफ्तारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक का कहना है कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को एफआईआर कराने के आदेश दे दिए हैं। इसमें थोड़ा समय तो लगेगा। हमारा प्रयास है ये प्रक्रिया जल्द पूरी करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed