फिरोजाबाद में फर्जी प्रधानाध्यापक बर्खास्त: दूसरे शिक्षक के नाम से 16 साल से कर रहा था नौकरी, होगी वेतन वसूली
फिरोजाबाद में फर्जी शिक्षक का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति दूसरे शिक्षक के नाम से 16 साल तक नौकरी करता रहा। एसटीएफ की जांच में मामला खुला तो उसके बर्खास्त किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के एक स्कूल में तैनात शिक्षक नाम से फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला परियन में नौकरी करने वाले प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोपी शिक्षक तीन बार कमेटी के बुलाने के बाद भी अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुआ था। फर्जी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही 16 साल की नौकरी अवधि में लिए वेतन की वसूली भी की जाएगी।
मदनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला परियन में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार हाथरस के ब्लॉक सासनी के कंपोजिट स्कूल दरियापुर में तैनात हमनाम शिक्षक देवेंद्र कुमार के अभिलेखों से 16 साल से नौकरी कर रहा था। दो माह पूर्व मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद एसटीएफ ने जांच की थी, तो मामला सही पाया गया।
तीन नोटिस पर भी नहीं आया
एसटीएफ ने बीएसए को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि देवेंद्र कुमार ने दूसरे शिक्षक के अभिलेखों से नौकरी हासिल की थी। उसको अपना पक्ष रखने के लिए तीन बार नोटिस भेजे थे, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। फर्जी शिक्षक की नियुक्ति 2006 में हुई थी। शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। रिकवरी के आदेश भी दे दिए गए हैं।